फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A drain will be constructed in Neelkanth Colony at a cost of Rs 28.80 lakh

Yamuna Nagar News: नीलकंठ कॉलोनी में 28.80 लाख रुपये से बनेगा नाला

Sun, 18 Oct 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed in Neelkanth Colony at a cost of Rs 28.80 lakh
नीलकंठ कॉलोनी में बनने वाले नाले का शुभारंभ करने पहुंचीं मेयर व पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर एक की नीलकंठ कॉलोनी में 28.80 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने शनिवार को पूर्व मंत्री कंवरपाल और पार्षद रीना रस्तोगी के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि नीलकंठ वाशिंग सेंटर से बॉम्बे फर्नीचर तक बनने वाले इस नाले से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नाले के निर्माण से बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु बनाने और कॉलोनी में साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा और अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार काम करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि शहर के विकास में किसी भी वार्ड की अनदेखी नहीं की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, प्रांजल रस्तोगी, राजपाल, जगदीश चंद, सतविंद्र, फौजी साहब, कपिल, अहमद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed