फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat's Kiran to showcase her mettle at the Asian Games.

Sonipat News: एशियन गेम्स में सोनीपत की किरण दिखाएंगी दम

Mon, 07 Sep 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sonipat's Kiran to showcase her mettle at the Asian Games.
फोटो : सोनीपत के गांव असावरपुर में बैठक के बाद नारेबाजी करते किसान। स्रोत: समिति
जींद। जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 77 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। इसमें 34 पुरुष और 43 महिला एथलीट शामिल हैं। एशियन गेम्स-2026 का आयोजन आइची-नगोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

सोनीपत की किरण पहल 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले में उतरेंगी। भिवानी की सीमा कालीरमण चक्का फेंक में दमखम दिखाएंगी। फतेहाबाद की पूजा ऊंची कूद में हिस्सा लेंगी। अंबाला की मनप्रीत कौर गोला फेंक में उतरेंगी। चरखी दादरी की पूजा हेप्टाथलॉन में चुनौती देंगी। महेंद्रगढ़ की सान्या यादव चक्का फेंक स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

इस दल में जींद की तमन्ना को भी जगह मिली है। वह 4 गुणा 100 मीटर रिले और मिक्स्ड रिले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तमन्ना के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। उनसे रिले स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में हरियाणा के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें भिवानी के कृष्ण कुमार 800 मीटर दौड़ में उतरेंगे। यशवीर सिंह भाला फेंक में चुनौती पेश करेंगे। पूजा 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि भारतीय दल हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीते गए 29 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। खिलाड़ियों से इस बार पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक पदक जीतने की उम्मीद है।


पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ी ट्रैक और 16 फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे
मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ी ट्रैक और 16 फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में ट्रैक, फील्ड, रिले और कंबाइंड इवेंट में 43 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगी। भारतीय दल में अविनाश साबले, पारुल चौधरी, ज्योति याराजी, शैली सिंह, अन्नू रानी और तजिंदरपाल सिंह तूर जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं। जींद की तमन्ना के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है और उनसे रिले स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

फोटो : सोनीपत के गांव असावरपुर में बैठक के बाद नारेबाजी करते किसान। स्रोत: समिति

फोटो : सोनीपत के गांव असावरपुर में बैठक के बाद नारेबाजी करते किसान। स्रोत: समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed