फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man beaten to death by friend under influence of alcohol In Sonipat FSL and crime teams collected evidence

सोनीपत: शराब के नशे में दोस्त ने पीटकर की युवक की हत्या, एफएसएल और क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 15 Sep 2026 09:33 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 15 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

अनुज गुप्ता चार बच्चों का पिता था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस के सामने  सख्त कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
man beaten to death by friend under influence of alcohol In Sonipat FSL and crime teams collected evidence
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सेवली गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में भागलपुर, बिहार निवासी अनुज गुप्ता की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। अनुज गांव में किराए पर रहकर जींस पर रंग करने वाली फैक्टरी में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी, एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि अनुज गुप्ता अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोस्त ने अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी भागा 
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। एफएसएल और क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों का पिता था अनुज
अनुज गुप्ता चार बच्चों का पिता था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस के सामने  सख्त कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है।


पुलिस खंगाल रही वारदात की कड़ियां
राई थाना पुलिस ने भागे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शराब पीने के दौरान हुए विवाद के कारणों के साथ-साथ घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसीपी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द काबू करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed