फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vikramjit from Balasar becomes a part of the Indian disabled cricket team for the second time

Sirsa News: अभियान...13 गांवों में 25 नशा पीड़ितों की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vikramjit from Balasar becomes a part of the Indian disabled cricket team for the second time
सिरसा। उप मंडल अस्पताल में नशे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के बारे में ​​चिकित्सक से बात करते
सिरसा। नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ने के लिए डबवाली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम ने 13 गांवों में पहुंचकर 25 नशा पीड़ितों की पहचान की। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 84 नशा पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि नशा मुक्ति टीम घर-घर जाकर पीड़ितों और उनके परिवारों से संवाद करती है। उन्हें उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य विभाग की मदद से आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अभियान का उद्देश्य प्रभावित लोगों को समय पर उपचार से जोड़कर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 45 गांवों और मंडी डबवाली के एक वार्ड में नशा मुक्ति कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। इन कमेटियों के प्रयासों से 55 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा गया और दवाइयां उपलब्ध करवाने में सहयोग दिया गया। संध्या संवाद सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को नशे की समस्या का समय रहते समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित लोगों को तिरस्कार नहीं बल्कि सहयोग, उपचार और सम्मान की जरूरत है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायतों, नशा मुक्ति कमेटियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सुधार व पुनर्वास पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।




इन नंबरों पर दें सूचना :

नशा मुक्ति सहायता के लिए 9138999731 और 9416597411 पर संपर्क करें। नशे के सेवन, तस्करी या अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, पुलिस नंबर 9138999748 या नजदीकी थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed