फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dheeraj Kundu murder case Villagers ready for last rites Khap chief claims woman killed youth

धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की हत्या

Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

एसपी से मिलने के बाद कुंडू ने लघुसचिवालय परिसर में ही मीडिया के सामने खुलासा किया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट है। दावा किया कि आरोपी महिला सुनीता ने ही धीरज की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Dheeraj Kundu murder case Villagers ready for last rites Khap chief claims woman killed youth
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

टिटौली गांव के युवक धीरज कुंडू की हत्या का राज ग्रामीणों ने खुलने का दावा किया है। मंगलवार को एसपी से मिलकर आए कुंडू खाप के प्रधान जयबीर कुंडू ने मीडिया के सामने केमरे पर कहा कि महिला ने ही युवक की गला दबाकर हत्या की है। जल्द पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वे शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर देंगे। 

विज्ञापन


शनिवार की रात टिटौली निवासी 25 वर्षीय धीरज कुंडू अचेत हालत में शहर के प्रवेश नगर में किराए के मकान में मिला था। रात करीब 12 बजे लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने कॉल करके पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने धीरज को पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धीरज के पिता ने आरोप लगाया था महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने ही उसके बेटे की गला दबाकर या फांसी पर लटकाकर हत्या की है।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। सोमवार को टिटौली के ग्रामीण एसपी से मिले और मामले की जांच सीआईए पुलिस से कराने की मांग की। साथ चेताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मंगलवार को फिर कुंडू खाप के प्रधान जयबीर की अध्यक्षता में ग्रामीण एसपी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिलने के बाद कुंडू ने लघुसचिवालय परिसर में ही मीडिया के सामने खुलासा किया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट है। दावा किया कि आरोपी महिला सुनीता ने ही धीरज की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं। पूरे मामले को लेकर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है। ऐसे शाम तक पूरी वारदात का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed