फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The purpose of Hindi Diwas is also to connect the new generation with literature.

Rewari News: हिंदी दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना भी है

Tue, 15 Sep 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The purpose of Hindi Diwas is also to connect the new generation with literature.
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल - फोटो : Samvad
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर साहित्यकार एवं पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की लेखनी को समर्पित कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि हिंदी दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के महान रचनाकारों से जोड़ना है।
विज्ञापन

गुप्त ने लेखनी से जनचेतना जगाई और तत्कालीन परिस्थितियों पर बेबाक टिप्पणी की। उनकी प्रसिद्ध रचना ‘शिवशंभु के चिट्ठे’ निर्भीक व व्यंग्यात्मक पत्रकारिता का उदाहरण है। उनकी लेखनी विद्यार्थियों को सत्य, साहस, राष्ट्रप्रेम व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संदेश देती है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले तथा गुप्त के जीवन, व्यक्तित्व व साहित्य पर गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। अध्यापक मुकेश कुमार ने गुप्त की लेखनी को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में डॉ. सुविधा यादव, डॉ. मनीषा शर्मा, सत्ते सिंह, रेखा रोहिल्ला, मंजुलता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed