फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Forest guard removed from Biodiversity Park for negligence.

Rewari News: लापरवाही पर वन गार्ड को बायोडायवर्सिटी पार्क से हटाया

Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Forest guard removed from Biodiversity Park for negligence.
पार्क के निरीक्षण पर पहुंचे वन अ​धिकारी डा. राजकुमार का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर में चल रहे राव मोहर सिंह बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने कार्य में लापरवाही पर वन गार्ड अंशू यादव को तत्काल प्रभाव से बायोडायवर्सिटी पार्क के कार्यभार से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

पार्क के विकास कार्यों का उच्चाधिकारी सप्ताह में दो बार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान पौधरोपण, चारदीवारी और ट्रैक निर्माण सहित अन्य कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के कंजर्वेटर डॉ. राजकुमार ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्य निर्धारित मानकों और समय सीमा के अनुसार पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी संदीप यादव, दरोगा लखेन्द्र, सरपंच प्रतिनिधि सोनू यादव, सुरेंद्र नंबरदार, हरिंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed