फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers showing no interest in getting the Happy Card.

Panipat News: हैप्पी कार्ड लेने में रुचि नहीं दिखा रहे यात्री

Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers showing no interest in getting the Happy Card.
हैप्पी कार्ड। सोशल मीडिया
अमन शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों को मुफ्त सफर की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत बने हैप्पी कार्ड के लिए यात्रियों का रुझान लगातार घटता नजर आ रहा है।
अधिकारियों की ओर से बार-बार सूचित किए जाने के बाद भी उपभोक्ता अपने कार्ड प्राप्त करने के लिए रोडवेज डिपो के कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं।
डिपो कार्यालय में वर्तमान में कुल 36 हजार हैप्पी कार्ड बिना वितरित हुए रखे हुए हैं। इनमें से वर्ष 2024 में बनाए करीब साढ़े चार हजार कार्ड लेने के लिए एक भी यात्री रोडवेज कार्यालय नहीं आया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मार्च 2024 में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। हालांकि करीब डेढ़ साल से नए हैप्पी कार्ड बनने और नए आवेदनों की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। सिवाह गांव के रमेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार हैप्पी कार्ड बनवाया था। उनको बसों में सफर नहीं करना होता है। इसलिए साइकिल या किसी दूसरे वाहन में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी सर्विस में यह मान्य नहीं है। ऐसे में हैप्पी कार्ड बनवाने का कोई फायदा नहीं है। गढ़ी छाजू गांव की आरती ने बताया कि वह पानीपत कॉलेज में हर रोज जाती है। उन्होंने हैप्पी कार्ड बनवाया था। इसी बीच कॉलेज का बस पास बनवा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed