फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gunman dies after being crushed under factory gate.

Panipat News: फैक्टरी के दरवाजे के नीचे दबने से गनमैन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gunman dies after being crushed under factory gate.
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे फैक्टरी का मुख्य दरवाजा बंद करते समय सुरक्षाकर्मी के ऊपर गिर गया। जिससे गनमैन देवी सिंह (55) निवासी पसीना कलां की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है
विज्ञापन

पसीना कलां के राजू ने बताया कि उनके चाचा देवी सिंह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में करीब एक साल से गनमैन थे। रात को उनके चाचा अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय वह दरवाजा बंद करने लगे तो उसका पिलर उनके ऊपर ही गिर गया। जिससे वह घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि दरवाजा काफी समय से जर्जर हालत में था। थाना सेक्टर-29 प्रभारी रोबिन ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। उनकी पत्नी सुनीता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed