{"_id":"6adfc1f48695d3bd1f05cf56","slug":"flag-hoisting-at-maharshi-valmiki-temple-devotees-throng-a-grand-community-feast-bhandara-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143073-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर में ध्वजारोहण, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर में ध्वजारोहण, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में कालका के अपर मोहल्ला स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में विधिवत ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई, जिसमें कालका थाना प्रभारी अजीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। महर्षि वाल्मीकि सभा अप्पर मोहल्ला की ओर से एसएचओ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम के बाद अप्पर मोहल्ला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया।