{"_id":"6ab430d630a410feb207b768","slug":"seva-sankalp-yatra-traveling-from-gujarat-to-varanasi-to-be-welcomed-on-the-27th-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145728-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुजरात से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुजरात से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत 27 को
विज्ञापन
नारनौल। गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का 27 सितंबर को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा राजस्थान के पचेरी गोद बलाहा से हरियाणा में प्रवेश करेगी और विभिन्न स्थानों से होते हुए नारनौल व अटेली पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा उनिंदा गांव से होकर रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
उनिंदा में यात्रा के स्वागत के लिए विशाल कार्यक्रम और जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद चौधरी धर्मबीर, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसंपर्क करने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। संवाद