{"_id":"6ac2a9da058d4cc0960e65f8","slug":"increased-movement-of-heavy-vehicles-near-tau-devi-lal-chowk-narnol-news-c-196-1-nnl1004-146219-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ताऊ देवी लाल चौक के पास भारी वाहनों की बढ़ी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ताऊ देवी लाल चौक के पास भारी वाहनों की बढ़ी आवाजाही
विज्ञापन
फोटो 2ताऊ देवीलाल चौक के पास से गुजरते भारी वाहन।संवाद
निजामपुर। ताऊ देवी लाल चौक की ओर जाने वाले पुल के आसपास रहने वाले ग्रामीण भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार लॉजिस्टिक हब की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को नारनौल की ओर जाने के लिए कई बार पीछे करके मोड़ना पड़ता है। इसके बाद वाहन पुल के ऊपर से निकाले जाते हैं।
इस दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनने के साथ धूल और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीण विक्की ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि मौजूदा रास्ते से करीब एक किलोमीटर आगे भारी वाहनों के लिए दूसरी ओर जाने का विकल्प बनाया जाए। इससे वाहनों को बार-बार पीछे करके मोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ग्रामीणों को प्रदूषण व हादसे के खतरे से राहत मिलेगी।