{"_id":"6ae264b2042917984800d83a","slug":"district-level-yoga-competition-to-be-held-odistrict-level-yoga-competition-to-be-held-on-november-1stn-november-1st-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147188-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर को
विज्ञापन
नारनौल। जिला योगासन खेल एसोसिएशन द्वारा छठी वार्षिक जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा। एसोसिएशन सचिव रीना कुमारी ने बताया कि मंगलवार को वेदांत न्यूरोथेरेपी एवं योग केंद्र में एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. निलेश मुदगल ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता हुडा सेक्टर-1 स्थित सीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी।
तकनीकी सचिव अरुण कुमार ढिल्लों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार इवेंट होंगे - ट्रेडिशनल सिंगल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर। कोई भी खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में भाग ले सकेगा।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क एक इवेंट के लिए 100 रुपये व दो इवेंट के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह, डॉ. नितिन यादव, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद