फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The election battle of the Bar Association is reaching its peak, advocates have put in their strength.

Kurukshetra News: चरम पर पहुंचने लगी बार एसोसिएशन की चुनावी जंग, अधिवक्ताओं ने झोंकी ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The election battle of the Bar Association is reaching its peak, advocates have put in their strength.
कुरुक्षेत्र। बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख नजदीक आने से प्रचार तेज हो गया है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मैदान में उतरे दोनों पैनलों के बीच समर्थन जुटाने की होड़ लगी है।
विज्ञापन

चुनावी योद्धा बैठकों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। वे मतदाता अधिवक्ताओं से सीधे संपर्क साधकर मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी चैंबरों, घरों और कार्यालयों तक पहुंच रहे हैं। वे अपने दावों और जीत के समीकरणों को सामने रख रहे हैं। प्रत्याशी अपने पैनल की घोषणाओं और अधिवक्ताओं के हित में किए जाने वाले कार्यों को बता रहे हैं। समर्थक अधिवक्ता भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। मतदान का दिन करीब आने के साथ मुकाबला रोचक होता जा रहा है। कई अधिवक्ताओं को मनाना प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन रहा है। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना है। वे अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता है। वे जीत-हार के समीकरण लगा रहे हैं।
विज्ञापन



विक्रम शर्मा व सहदेव पैनल में होगी टक्कर
चुनाव में विक्रम शर्मा व सहदेव रढान पैनल की टक्कर होगी। दोनों ही पैनलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया जा चुका है। विक्रम शर्मा ने सोमवार को और सहदेव रढान ने अगले ही दिन मंगलवार को बार हॉल में अधिवक्ताओं के साथ अहम बैठक की थी। बैठक के दाैरान उनके सामने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी रखा था।दावा किया कि हर अधिवक्ता के हित में चैंबर निर्माण, बार परिसर में सुरक्षित व बेहतर माहौल, आपसी भाईचारे को बढ़ावा, पार्किंग समस्या सहित अन्य मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। इन दावे व मुद्दों के बीच करीब 2228 मतदाता अधिवक्ता किस पैनल के सिर जीत का सेहरा बांधते हैं यह चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं चुनाव मैदान में
प्रधान----- सहदेव रढान, विक्रम शर्मा
उपप्रधान-- प्रवीन चोपड़ा, सतपाल सिंह
उपप्रधान महिला-- आरती अग्रवाल, मंजू रानी
महासचिव-- आलोक शर्मा, साहिल मंगला व विक्रम सिंह
संयुक्त सचिव--गुलशन कुमार, जितेंद्र चौहान
खंजाची--पीयूष गोयल, रितविक
एक्जीक्यूटिव-- अन्नू, रजनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed