फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Golden opportunity for athletes, players will gather in Narwana from 19th

Kurukshetra News: एथलीटों के लिए सुनहरा मौका 19 से नरवाना में जुटेंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for athletes, players will gather in Narwana from 19th
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सीनियर एथलीटों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का सुनहरा मौका है। 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 19 और 20 सितंबर को नवदीप स्टेडियम, नरवाना में किया जाएगा। दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जींद एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ की ओर से यहां जारी जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों का चयन 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 3 सितंबर से 15 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed