{"_id":"6ab8a95daed1c4d68b088a4e","slug":"tragic-road-accident-on-badli-bypass-three-killed-in-collision-between-ambulance-and-truck-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बादली बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बादली बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
Sun, 27 Sep 2026 10:57 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:57 AM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से हादसे में घायल सैन प्रकाश, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र पंकज को झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, सैन प्रकाश और लक्ष्मी देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के बादली बाईपास पर पेलपा मोड़ के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एंबुलेंस और एक ट्राला (ट्रक) की टक्कर में एंबुलेंस चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार झज्जर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी 61 वर्षीय सैन प्रकाश का गुरुग्राम के स्वास्तिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी पत्नी 59 वर्षीय लक्ष्मी देवी उन्हें निजी एंबुलेंस से उपचार के बाद वापस झज्जर लेकर लौट रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र पंकज भी था। इसी दौरान बादली बाईपास पर पेलपा मोड़ के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्राला से जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से हादसे में घायल सैन प्रकाश, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र पंकज को झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, सैन प्रकाश और लक्ष्मी देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह हादसा उस समय हुआ जब एंबुलेंस ट्राला में पीछे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्राला चालक की तलाश जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों और उनकी अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया, क्योंकि पिछले माह ही सैन प्रकाश के घर बेटे का जन्म हुआ था और चार दिन पहले ही नवजात के पूजन का समारोह आयोजित किया गया था।