{"_id":"6aa3185b87c8c2f4900f02d0","slug":"the-aim-of-education-is-to-foster-responsibility-and-humanity-dr-jitendra-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-139759-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का उद्देश्य जिम्मेदारी, मानवता विकसित करना : डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का उद्देश्य जिम्मेदारी, मानवता विकसित करना : डॉ. जितेंद्र
Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
10jjrp07-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : Archive
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय, साल्हावास में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से नए विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक दायित्वों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने की। डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल उपाधि प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन, मानवता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करना भी है।
कार्यक्रम में सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. मोहन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग ने विद्यार्थियों को एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने एनएसएस के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, बल्कि आप’ का अर्थ समझाते हुए कहा कि योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समूह भावना एवं सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।