Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Doctors strike and OPD services suspended in protest against the assault on Dr. Vinay Deshwal, Acting PMO of Bahadurgarh Civil Hospital.
{"_id":"6aa384e86b2d5815c5090048","slug":"video-doctors-strike-and-opd-services-suspended-in-protest-against-the-assault-on-dr-vinay-deshwal-acting-pmo-of-bahadurgarh-civil-hospital-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल से मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल से मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी बंद
नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को बिना इलाज के ही वापस घर लौटना पड़ा। दूर-दराज से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि वीरवार को अस्पताल में राउंड के दौरान कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ रेडियोग्राफर संदीप द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद डॉक्टरों में रोष फैल गया। देर शाम मामले में आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई।
डॉक्टरों ने मांग की है कि आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल सस्पेंड किया जाए और जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई है। हालांकि, हड़ताल के बावजूद इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं जारी रखी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।