{"_id":"6aab6d812f290a720a0c93f3","slug":"fire-breaks-out-at-three-storey-showroom-in-jhajjar-three-fire-tenders-bring-blaze-under-control-within-hour-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग: दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, अभी नहीं हुई थी ओपनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग: दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, अभी नहीं हुई थी ओपनिंग
Thu, 17 Sep 2026 10:03 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:03 AM IST
सार
भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी। इमारत के अंदर सोलर और बैटरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग में कुछ सामान जल गया।इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सौर ऊर्जा केंद्र, फर्स्ट फ्लोर पर होटल और सेकंड फ्लोर पर रेस्ट रूम तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
दादरी रोड पर स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग इमारत के अंदर तक फैल गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इमारत के अंदर कोई कर्मचारी नहीं फंसा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी। इमारत के अंदर सोलर और बैटरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग में कुछ सामान जल गया।इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सौर ऊर्जा केंद्र, फर्स्ट फ्लोर पर होटल और सेकंड फ्लोर पर रेस्ट रूम तैयार किया जा रहा था। फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन