{"_id":"6ab6d0fd1bdc4587e70fb7f6","slug":"patients-health-was-examined-and-free-medicines-were-also-provided-hisar-news-c-21-hsr1020-959323-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मरीजों की जांची सेहत, निशुल्क दवाइयां भी दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मरीजों की जांची सेहत, निशुल्क दवाइयां भी दीं
Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
हांसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नागरिक अस्पताल परिसर में मेगा स्वास्थ्य जां शिविर लगाया गया। विधायक विनोद भयाना के प्रतिनिधि साहिल भयाना ने मुख्य अतिथि के तौर पर इसका शुभारंभ किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाईं।
सिविल सर्जन राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी लगेंगे। अगले शिविर 28 सितंबर को सोरखी, 30 सितंबर को मिर्चपुर, 5 अक्तूबर को सिसाय, 6 अक्तूबर को नारनौंद और 13 अक्तूबर को खांडा खेड़ी में आयोजित होंगे। इन शिविरों में सर्जरी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, दंत रोग और त्वचा रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। नागरिक इन शिविरों का लाभ उठा सकते हैं।
भयाना ने नागरिकों और चिकित्सकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि सभी नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की।
विज्ञापन
भयाना ने सिविल सर्जन राहुल बुद्धिराजा से अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर के कार्य की प्रगति भी जानी। शिविर में हड्डी रोग, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग और दंत रोग सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।