फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a dispute over selling a house, a son killed his father by hitting a rod on his head; truth revealed before the funeral, accused in police custody

Hisar News: मकान बेचने के विवाद में बेटे ने पिता की सिर में रॉड मारकर की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, आरोपी पुलिस हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over selling a house, a son killed his father by hitting a rod on his head; truth revealed before the funeral, accused in police custody
हिसार। शहर के चंदन नगर में रविवार रात एक युवक ने अपने पिता गांव खारिया के पूर्व सरपंच हवा सिंह की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को गांव ले गया। परिजन सोमवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। वारदात का खुलासा होने पर आरोपी बेटे को हिरासत में लिया। उसके भी सिर में चोट के निशान होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में मकान बेचने को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

सदर थाने से जांच अधिकारी एएसआई दिनेश के मुताबिक खारिया निवासी सूबे सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उनके बड़े भाई हवा सिंह (65) पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और दो बेटों से अलग रह रहे थे। इन दिनों चंदन नगर स्थित मकान में अपनी 95 वर्षीय मां के साथ रहते थे।छोटा बेटा कमल बच्चों के साथ गांव में मां के साथ रहता है। बड़ा बेटा बबलू हिसार की आजाद नगर कॉलोनी में पत्नी व बेटे के साथ किराये के मकान में रहने लगा। हालांकि बीते दो माह से वह पिता के साथ ही रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हवा सिंह मकान बेचना चाहते थे। बबलू इसका विरोध कर रहा था। रविवार रात इसी बात पर पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ। इस दौरान बबलू ने हवासिंह के सिर में लोहे की रॉड से वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को वारदात को पता न चले इसके चलते बबलू शव को गांव ले गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें हवा सिंह के सिर पर चोट के निशान दिखे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बबलू और परिवार के सदस्यों को लेकर चंदन नगर स्थित मकान पर पहुंची। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखड़ी मिली। खून से सना गद्दा तूड़ी में दबा मिला। इससे पुख्ता हो गया कि हवा सिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाकर शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बबलू को हिरासत में ले लिया और सिर व गर्दन के आसपास चोटों के निशान देखकर उसे भी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि बबलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed