फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Human Rights Commission Chairperson attends Rakhigarhi Festival, crafts a small clay bowl on a potter's wheel

Hisar News: राखीगढ़ी महोत्सव में पहुंचे मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, चाक पर बनाई मिट्टी की कुलिया

Sat, 24 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission Chairperson attends Rakhigarhi Festival, crafts a small clay bowl on a potter's wheel
राखीगढ़ी महोत्सव में स्टॉल का अवलोकन करते जस्टिस ललित बत्रा व अन्य। स्रोत : आयोजक
नारनौंद। राखीगढ़ी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ललित बत्रा शुक्रवार को राखीगढ़ी महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने हड़प्पा सभ्यता की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा और चाक पर अपने हाथों से मिट्टी की कुलिया बनाकर पारंपरिक कला में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

उनकी इस गतिविधि को देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आए और उनके साथ सेल्फी ली। कलाकारों ने उन्हें सम्मान स्वरूप गुल्लक भेंट की। बत्रा ने धर्मपत्नी पूनम के साथ महोत्सव में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने राखीगढ़ी की खोदाई में प्राप्त हड़प्पा सभ्यता से जुड़ीं वस्तुओं को देखकर उस दौर की जीवनशैली, शिल्पकला और तकनीकी कौशल के बारे में जानकारी ली। कृत्रिम उत्खनन क्षेत्र में प्रदर्शित पुरातात्विक अवशेषों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बत्रा ने महोत्सव परिसर में बने खेल मैदान का भी दौरा किया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। महोत्सव में पुरातात्विक विरासत के साथ पारंपरिक कला, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव, नायब तहसीलदार खुर्शीद, बीडीपीओ अशोक मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कलाकार और ग्रामीण मौजूद रहे।
बोतल में बनी चारपाई की कलाकृति आकर्षण का केंद्र
महोत्सव में विभिन्न विभागों और उद्यमियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का दौरा कर पूर्व न्यायाधीश संचालकों से उत्पादों और कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान कांच की बोतल के भीतर बारीकी से तैयार की गई चारपाई की कलाकृति आकर्षण का केंद्र रही। कलाकार ने यह अनूठी कलाकृति जस्टिस ललित बत्रा को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed