{"_id":"6aa6d6e8f8838af663024076","slug":"tata-ace-collides-with-a-stationary-truck-near-ratangarh-eight-injured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161075-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतनगढ़ के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई टाटा एस, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतनगढ़ के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई टाटा एस, आठ लोग घायल
Sun, 13 Sep 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
घायलों का उपचार करते हुए चिकित्सक
रतिया। गांव रतनगढ़ के पास रविवार देर शाम सड़क पर खड़े ट्रक से टाटा एस टकरा गई। हादसे में टाटा एस में सवार आठ लोग घायल हो गए। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
अस्पताल में उपचाराधीन गगन सिंह ने बताया कि वह गांव ब्राह्मणवाला के रहने वाले हैं। उसके साथ ही गांव के सनी, निर्मल, सुखजीत, रनजोध खुशदीप, गुरदास, साहिलदीप ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी भरने का काम करते हैं। रविवार देर शाम वे गांव हड़ौली में तूड़ी भरने के बाद टाटा एस में सवार होकर वापस अपने गांव ब्राह्मणवाला लौट रहे थे।
गगन सिंह के अनुसार जब वे गांव रतनगढ़ के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी टाटा एस सीधे उससे जा टकराई। हादसे में टाटा एस में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
शोर सुनकार आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उन्हें रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
फोटो 38