फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Idols of Lord Ganesha installed at 40 locations across the city on Chaturthi

Fatehabad News: चतुर्थी पर शहर में 40 स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित

Mon, 14 Sep 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha installed at 40 locations across the city on Chaturthi
फतेहाबाद। शहर के सन्यास आश्रम मंदिर में गणपति के स्वरुप की स्थापना करते सदस्य। संवाद
फतेहाबाद। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को शहर में करीब 40 स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं। दो से सात फुट तक ऊंची मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूजा के साथ गणेश उत्सव शुरू हुआ और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शहर के संन्यास आश्रम मंदिर में विनायका ग्रुप की ओर से दसवां विशाल गणेश उत्सव शुरू किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश मूर्ति को मंदिर परिसर में लाया गया। पुजारी सुंदर शुक्ला ने पूजा कर मूर्ति की स्थापना कराई। श्रद्धालुओं ने आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य पीयूष नारंग ने बताया कि सन्यांस आश्रम मंदिर में गणेश उत्सव 14 से 25 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह सात बजे आरती और शाम पांच से सात बजे तक सत्संग होगा। 24 सितंबर को केक रस्म और रात्रि चौकी आयोजित होगी। कलाकार भजनों से गणपति महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सुबह नौ बजे हवन होगा। इसके बाद लंगर-भंडारा चलेगा। दोपहर एक बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन होगा। श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देकर अगले वर्ष फिर जल्द आने की कामना करेंगे।

---
शहर के इन स्थानों पर भी की गई गणपति की स्थापना
शहर के धर्मशाला रोड, सतीश कॉलोनी, कबीर बस्ती रोड, वाल्मीकि चौक, तहसील चौक, डीएसपी रोड, खेमा खाती रोड, भीमां बस्ती सहित अन्य पूजा स्थलों पर भी आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान से सजे पंडालों में नौ दिन तक सुबह-शाम आरती और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

फतेहाबाद। शहर के सन्यास आश्रम मंदिर में गणपति के स्वरुप की स्थापना करते सदस्य। संवाद

फतेहाबाद। शहर के सन्यास आश्रम मंदिर में गणपति के स्वरुप की स्थापना करते सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed