फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students from the district are ready to fly to Japan on the wings of science

Fatehabad News: विज्ञान के पंखों से जापान तक उड़ान भरने को तैयार जिले के विद्यार्थी

Sun, 11 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Students from the district are ready to fly to Japan on the wings of science
मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
फतेहाबाद। जिले के 1297 विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के तहत विज्ञान आधारित आइडिया प्रस्तुत किए हैं। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को जापान जाने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

योजना के तहत शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही उनमें समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन

योजना में विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं को ध्यान में रखकर विज्ञान और तकनीक पर आधारित नए आइडिया प्रस्तुत करते हैं। इन आइडिया का चयन उनकी उपयोगिता, नवीनता और सामाजिक प्रासंगिकता के आधार पर किया जाता है। इसके बाद उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह योजना विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी कल्पनाओं को वैज्ञानिक मॉडल में बदल सकते हैं और समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान दे सकते हैं।
-
पिछले साल से अधिक आवेदन
इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के तहत इस बार जिले में 1297 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि वर्ष 2025 में 1279 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया भेजे थे। प्रत्येक स्कूल को अधिकतम पांच विद्यार्थियों के आवेदन भेजने का अवसर दिया गया था। सीमित संख्या में आवेदन की व्यवस्था के बीच जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी रुचि दिखाई है।
------------

चयनित आइडिया से तैयार होंगे मॉडल
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार को वास्तविक मॉडल का रूप देने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थी अपने आइडिया को प्रयोग के माध्यम से प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अगले स्तर पर चयन होगा। खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होने वाली प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

-
इंस्पायर मानक अवॉर्ड विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अपने विचारों को प्रयोग और मॉडल के जरिये प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे उनमें समस्याओं को समझने, नए समाधान खोजने और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में मदद मिलती है।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed