{"_id":"6aca9701479d28b56209c5be","slug":"family-away-in-jodhpur-house-burgled-accused-apprehended-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162701-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जोधपुर गया था परिवार, घर में सेंध लगा चोरी, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जोधपुर गया था परिवार, घर में सेंध लगा चोरी, आरोपी काबू
Sun, 11 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एवीटी स्टाफ ने घर में सेंध लगाकर चोरी करने के मामले में सेंटी निवासी ढाणी शेखांवाली, गांव दरियापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरीशुदा बाइक, एक बाइक हेलमेट, सोने की कान की एक बाली तथा चांदी व गिल्ट के आभूषण बरामद किए हैं।
जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव दरियापुर की ढाणी शेखां वाली निवासी जसबीर सिंह ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार सहित मजदूरी के सिलसिले में राजस्थान के जोधपुर गया हुआ था। इस दौरान उसका मकान बंद था।
जसबीर ने ब ताया कि 4 अक्तूबर को पड़ोसी ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। अगले दिन जब वह अपने भाई के साथ घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था। घर से बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, करीब तीन क्विंटल गेहूं, एक होम थिएटर तथा 7 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
जसबीर की शिकायत पर सदर थाने में 9 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।