फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Savarna community expressed opposition to the UGC regulations.

Charkhi Dadri News: सवर्ण समाज ने यूजीसी नियमों के खिलाफ विरोध जताया

Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Savarna community expressed opposition to the UGC regulations.
चरखी दादरी। ब्राह्मण भवन में रविवार को सवर्ण समाज की बैठक हुई। इसमें यूजीसी के नए नियमों और कथित भेदभावपूर्ण प्रावधानों का विरोध किया गया। सामान्य वर्ग के लोगों ने सरकार के ठंडे और सुस्त रवैये पर रोष जताया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच मदन परमार ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समानता की बात करती है, पर उच्च शिक्षा में मेधावी छात्रों को बाहर कर रही है। देवकीनंदन भारद्वाज ने कहा कि समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता।
विज्ञापन

उन्होंने योग्यता का गला घोटने को बर्दाश्त न करने की बात कही। भारद्वाज ने सरकार से सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने यूजीसी के नियमों पर पुनर्विचार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की रणनीति
अधिवक्ता कुलदीप शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का न्याय स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सरकार का विरोध करने की बात कही। आगे की रणनीति के लिए 31 सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। यह समिति गांव-गांव जाकर सवर्ण समाज के लोगों को जागरूक करेगी। समिति ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से यूजीसी के नियम निरस्त करने का अनुरोध करेगी। राहुल मराठा ने बताया कि कानून वापस करवाने के लिए धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन जैसे सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में रविंद्र कुमार, सतबीर गौड़, नरेश चुटानी, वासुदेव आनंद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed