फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teams arrived at the *mandi* (agricultural produce market) to conduct a physical inspection of the pearl millet (*bajra*) stock; records were examined until late in the evening

Charkhi Dadri News: बाजरे की फिजिकल जांच के लिए मंडी में उतरी टीमें, देर शाम तक खंगाला रिकॉर्ड

Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teams arrived at the *mandi* (agricultural produce market) to conduct a physical inspection of the pearl millet (*bajra*) stock; records were examined until late in the evening
चरखी दादरी।
विज्ञापन

मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाए गए बाजरे की जांच के लिए रविवार को अधिकारियों की टीमें मैदान में उतर गईं। टीमों ने दादरी की नई अनाज मंडी में पहुंचकर बाजरे की भौतिक जांच की और संबंधित रिकॉर्ड खंगाला। करीब 35 हजार क्विंटल बाजरे की जांच के लिए अधिकारी देर शाम तक जुटे रहे। इस दौरान मंडी में बाजरे की आवक, किसानों के रिकॉर्ड और गेट पास से संबंधित विवरण का मिलान किया गया। जांच का उद्देश्य एक अक्तूबर से पहले मंडी में बाजरा लेकर पहुंचने वाले किसानों के दावों और उपलब्ध रिकॉर्ड की पड़ताल करना है, ताकि पात्र किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जा सके। इसके लिए किसानों ने तीन दिन पहले मंडी के बाहर जाम भी लगाया था। बाद में मंत्री श्यामसिंह राणा के आदेश अनुसार उपायुक्त ने टीमों का गठन किया था।

बॉक्स: खुद डीएमईओ ने जांचा रिकॉर्ड
जांच अभियान के दौरान जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) ज्योति धनखड़, मंडी सचिव विद्यासागर सहित मंडी सुपरवाइजर और अन्य अधिकारियों ने मंडी का निरीक्षण किया। टीमों ने संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल करने के साथ बाजरे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खुद डीएमईओ ने मंडी में रखे बाजरे व आढ़तियों के रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड की जांच की तथा खामी पाए जाने पर कुछ रजिस्टरों को जब्त किया गया।
विज्ञापन



बॉक्स: करीब 35 हजार क्विंटल बाजरे की होगी जांच
मंडी में एक अक्तूबर से पहले बाजरा लेकर पहुंचे किसानों से संबंधित करीब 35 हजार क्विंटल उपज की जांच की जानी है। इसके लिए अधिकारियों ने रिकॉर्ड खंगाला और उपलब्ध विवरण का मिलान किया। टीमें देर शाम तक जांच प्रक्रिया में जुटी रहीं। भौतिक जांच और रिकॉर्ड की पड़ताल के आधार पर संबंधित किसानों के बाजरे की स्थिति स्पष्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स: सात लाख क्विंटल से अधिक पहुंची बाजरे की आवक
दादरी की मंडियों में बाजरे की आवक का आंकड़ा अब सात लाख क्विंटल के पार पहुंच चुका है। अब तक कुल 7 लाख 17 हजार क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की जा चुकी है। वहीं, मंडियों में किसानों के 25 हजार 128 गेट पास काटे जा चुके हैं। मंडी में बाजरे की आवक ने पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इसके बावजूद मंडी में ट्रैक्टरों की कतारें छोटी नहीं हो रही हैं।

बॉक्स: आज नहीं कटेंगे बाजरे के गेट पास
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को मंडियों में बाजरे के गेट पास नहीं काटे जाएंगे। इसके चलते किसानों को मंडी में बाजरा लेकर आने और बिक्री प्रक्रिया की योजना इसी अनुसार बनानी होगी। गेट पास नहीं कटने से सोमवार को नई उपज की आवक और खरीद प्रक्रिया प्रभावित रह सकती है। प्रशासन की किसानों को सलाह है कि मंडी में बाजरा लाने से पहले संबंधित व्यवस्था की जानकारी ले लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।



वर्सन:
हमारी तीन टीमें बाजरे की जांच कर रही हैं, शाम तक रिकॉर्ड की जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसके बाद ही कुछ बाजरे का आंकड़ा व रिकॉर्ड संबंधित खामियों के बारे में जानकारी दे पाएंगे।
- ज्याेति धनखड़, डीएमईओ
---------------

☰
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed