फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Home Minister Amit Shah Haryana Visit

हरियाणा में अमित शाह का डबल कार्यक्रम: करनाल में पदयात्रा, अंबाला में शहीद स्मारक का करेंगे लोकार्पण

Wed, 04 Nov 2026 08:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गृह मंत्री से चर्चा की। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Haryana Visit
सीएम सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले करनाल में भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वह अंबाला छावनी पहुंचकर नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


कर्तव्य भवन में हुई बैठक में दोनों ने करनाल और अंबाला में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गृह मंत्री से चर्चा की। करनाल की पदयात्रा के जरिये भाजपा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है, जबकि अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देने से जुड़ा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed