{"_id":"6ad7bb7ba4128542a60f7b00","slug":"the-dispute-over-the-throne-and-dominance-is-over-now-mahant-bulbul-and-mehak-have-come-together-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158984-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गद्दी और वर्चस्व का विवाद खत्म, अब साथ आईं महंत बुलबुल और महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गद्दी और वर्चस्व का विवाद खत्म, अब साथ आईं महंत बुलबुल और महक
विज्ञापन
नारेबाजी करते मंगलामुखी।
भिवानी। मंगलामुखी अखाड़े की गद्दीनशीन महंत बुलबुल, महंत महक और अन्य सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर दादरी निवासी एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि गद्दी, पैसे और वर्चस्व को लेकर पिछले एक साल से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और महंत महक, महंत बुलबुल के साथ हैं।
महंत बुलबुल, महंत महक और बुलबुल गुरु की शिष्या तनिशा ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी पैदा कर विवाद करवाया ताकि मंगलामुखी समाज के पैसे पर कब्जा कर सके। उनका कहना है कि आरोपी ने डेरे पर कब्जा कर रखा है और समाज के लोगों के बीच आपसी लड़ाई करवाता है। विरोध करने पर मारपीट, अभद्रता और शराब पीकर जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं।
जेवर, नकदी और सामान छीनने का आरोप
मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने उनके जेवर, नकदी, कपड़े और अन्य सामान छीन लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। समाज के लोगों ने मामले को लेकर रोष जताते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। पत्रकार वार्ता में दिल्ली, आगरा और अन्य स्थानों से आए मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।