{"_id":"6ad91674d5a81f8cee013b7a","slug":"no-parking-in-markets-people-struggling-due-to-traffic-jams-on-circular-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159015-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाजारों में नहीं पार्किंग, सर्कुलर रोड पर जाम से बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाजारों में नहीं पार्किंग, सर्कुलर रोड पर जाम से बेहाल लोग
विज्ञापन
शहर का सराय चौपटा बाजार में लगी भीड़।
भिवानी। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में अगले 20 दिनों तक भीड़ बढ़ने के आसार हैं लेकिन वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सर्कुलर रोड पर दबाव बढ़ गया है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम लग रहा है और पुलिस की कार्रवाई चालान तक सीमित नजर आ रही है। सबसे अधिक परेशानी हांसी गेट से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर है। यहां लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर चले जाते हैं जिससे दूसरे वाहन रेंगकर आगे बढ़ते हैं।
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण सड़क की जगह भी कम हो जाती है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ आम राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस ने नो एंट्री लागू कर दी है और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ई-रिक्शा को भी बाजारों में जाने की अनुमति नहीं है जबकि धनतेरस से पहले दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। बाजारों के चारों ओर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी वाहनों को रोक रहे हैं। पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाजारों में लगाए नाके : घंटाघर से सराय चौपटा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने नाका लगाया है। नया बाजार के बिजली घर मोड़ पर भी नाकाबंदी कर वाहनों को सराय चौपटा की तरफ जाने से रोका जा रहा है। शिक्षा मार्ग से सराय चौपटा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद है। किरोड़ीमल मंदिर की तरफ भी नाका लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। बर्तन बाजार, बिचला बाजार और जैन चौक क्षेत्र से बाजार की ओर आने वाले रास्तों पर भी पुलिस तैनात है।