फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National Lok Adalat to be held at district and subdivision level on 12th

Bhiwani News: जिला व उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held at district and subdivision level on 12th
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को जिला भिवानी सहित उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। भिवानी के अलावा तोशाम, लोहारू और सिवानी में भी लोक अदालत लगाकर लंबित व आपसी सहमति से निपटाए जा सकने वाले मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ पैनल अधिवक्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा जिन्हें समझौते के माध्यम से हल किया जा सकता है। इससे पक्षकारों को मामलों के शीघ्र और सरल समाधान का अवसर मिलेगा। न्यायालय स्तर पर लंबित मामलों के निपटारे के लिए संबंधित पीठों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर सिंह ने जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का शीघ्र एवं सरल तरीके से निपटारा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेमिली कोर्ट की एडिशनल प्रिंसिपल जज रूपम की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता प्रिया लेघा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ में पैनल अधिवक्ता अनुराधा को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed