Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP: 99% Babies Born to HIV-Positive Mothers Test Negative With Timely Treatment

यूपी: 99 फीसदी एचआईवी संक्रमित महिलाओं की गोद में स्वस्थ नौनिहाल, समय पर जांच और दवा से मिली राहत

Wed, 11 Nov 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan आदित्य कुमार, अमर उजाला, शाहीपडरौना कुशीनगर
आदित्य कुमार, अमर उजाला, शाहीपडरौना कुशीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

99 फीसदी एचआईवी संक्रमित महिलाओं की गोद में स्वस्थ बच्चों की किलकारी गूंज रही है। समय पर जांच और दवा से 83 में से 82 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
UP: 99% Babies Born to HIV-Positive Mothers Test Negative With Timely Treatment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

समय पर जांच और नियमित दवाओं से एचआईवी संक्रमित महिलाएं भी स्वस्थ बच्चों को जन्म दे रही हैं। पिछले दो वर्षों में कुल 83 एचआईवी पॉजिटिव महिलाएं मां बनीं। इनमें 82 बच्चों की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्ट सेंटर (आईसीटीसी) के ये आंकड़े एचआईवी संक्रमित दंपतियों को जीवन की उम्मीद दे रहे हैं। चिकित्सक असुरक्षित संबंध के अलावा सुई, सिरिंज या इस्तेमाल किए जा चुके ब्लेड के दोबारा प्रयोग में भी एचआईवी संक्रमण का खतरा बताते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान एचआईवी संक्रमित मां से बच्चे में भी संक्रमण का खतरा रहता है। आईसीटीसी के रिकॉर्ड के मुताबिक, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 43 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें 24 महिलाएं पहले से संक्रमित थीं और नियमित दवाएं ले रही थीं। 

 
विज्ञापन

वहीं, 19 महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच 40 संक्रमित महिलाएं मां बनीं, जिनमें 27 पहले से संक्रमित थीं। 
विज्ञापन

वहीं, 13 में गर्भावस्था के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई। दो वर्षों में इन 83 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें 82 बच्चों की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई है, सिर्फ एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वर्ष 2025-26 में अब तक 32 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी संक्रमण की तस्दीक हो चुकी है जिन्हें निगरानी में रखा गया है।   

एचआईवी छुआछूत की बीमारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर में एचआईवी संक्रमण की जांच और नियमित दवाएं दी जा रही हैं। बिना संकोच जांच करानी चाहिए। एचआईवी संक्रमण का पता चलने पर उपचार से उसे उसी स्तर पर रोका जा सकेगा। नियमित जांच और उपचार से एचआईवी पॉजिटिव भी अपनी जिंदगी जी सकता है।-डॉ. केपी गोड़, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर

वायरल लोड से पता चलती है वायरस की मात्रा
एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर की मेडिकल अफसर ऋचा बर्नवाल कहती हैं कि एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं की लगातार निगरानी की जाती है। इसके लिए वायरल लोड की जांच कराई जाती है जिससे इससे खून में वायरस की मात्रा पता चलती है। 

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार की प्रभावशीलता का आकलन किया जाता है। नियमित दवाओं से वायरल लोड नियंत्रित रखने का प्रयास किया जाता है। इससे गर्भस्थ शिशु को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। 

 

संक्रमित महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चों की डेढ़ महीने, छह महीने, एक वर्ष और डेढ़ वर्ष की उम्र में बच्चों की जांच होती है। एम्स दिल्ली और केजीएमयू लखनऊ में जांच की व्यवस्था है। प्रसव तक महिलाओं की निगरानी जारी रहती है।
 

श्रेणी संख्या
कुल संक्रमित मरीज 3510
संक्रमित पुरुष 1821
संक्रमित महिला 1590
संक्रमित थर्ड जेंडर 08
किशोर व किशोरियां 304
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed