{"_id":"6aac56d8f089e11f6c04919a","slug":"trainees-at-digvijay-nath-lt-training-college-will-become-proficient-in-ai-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1454298-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एआई में दक्ष होंगे दिग्विजयनाथ एलटी ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एआई में दक्ष होंगे दिग्विजयनाथ एलटी ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु
Fri, 18 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षक प्रशिक्षण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने की पहल हुई है। दिग्विजयनाथ एलटी ट्रेनिंग कॉलेज और संभव फाउंडेशन ने शैक्षिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण, कार्यशाला, संगोष्ठी, इंटर्नशिप और सामुदायिक परियोजनाएं संयुक्त रूप से संचालित होंगी। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि इससे प्रशिक्षुओं को एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल का अनुभव मिलेगा। संभव फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर प्रशिष्ट सागर ने बताया कि प्रशिक्षुओं को एआई आधारित कौशल से दक्ष किया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षक शिक्षा को तकनीक से जोड़ने पर केंद्रित है।
विज्ञापन