फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People say that a permanent solution to the problem should be found.

Gorakhpur News: सिधारीपुर पश्चिमी में पाइपलाइन फटने से 150 घरों की जलापूर्ति प्रभावित

Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
People say that a permanent solution to the problem should be found.
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर के सिधारीपुर पश्चिमी कॉलोनी में मकान संख्या 48डी के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हुई और करीब 150 घरों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक अरुणेश त्रिपाठी ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जलकल के अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल को दी। उन्होंने बताया कि इसी स्थान के आसपास जलापूर्ति पाइपलाइन अब तक करीब पांच बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हर बार मरम्मत के बाद कुछ समय में फिर समस्या सामने आ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की बर्बादी के साथ ही जलापूर्ति भी प्रभावित होती है। समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग के जेई धीरज वर्मा ने बताया कि पाइपलाइन फटने की जानकारी है। इसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed