{"_id":"6a4c1d810401246996045427","slug":"electricity-corporation-chairman-issues-directives-during-video-conferencing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1377496-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झटपट पोर्टल के आवेदन जल्द निस्तारित करें, सभी मीटरों की हो सही बिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झटपट पोर्टल के आवेदन जल्द निस्तारित करें, सभी मीटरों की हो सही बिलिंग
Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिजली निगम के चेयरमैन ने दिए निर्देश
गोरखपुर। बिजली निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने झटपट पोर्टल पर नए बिजली कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने प्रदेशभर के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान मुख्य अभियंता सहित सभी एसई जुड़े रहे। चेयरमैन ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं के मीटरों की सही बिलिंग सुनिश्चित की जाए और समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए। समय से और सही बिल मिलने पर उपभोक्ताओं को भुगतान में सुविधा होगी तथा राजस्व संग्रह भी बेहतर होगा। उन्होंने अधिकारियों को नो-डिस्प्ले और खराब मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
-- -- -