{"_id":"6ab8c2d3f80837924d0fbde2","slug":"consumers-created-a-ruckus-late-at-night-at-the-raptinagar-old-substation-in-gorakhpur-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़का गुस्सा: राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा, बिजली घर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़का गुस्सा: राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा, बिजली घर का किया घेराव
Sun, 27 Sep 2026 12:46 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार सुबह से बिजली गुल रहने से रात में हंगामा हो गया। दोपहर में तेज बारिश के बाद उपकेंद्र में पानी भर गया, जिससे पूरे दिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 10 हजार से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रहे, पानी की किल्लत भी बढ़ी। रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच उपभोक्ताओं ने दो बार उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
देर रात बिजली घर पहुंचे लोगों ने किया घेराव
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा। दोपहर बाद तेज बारिश के कारण उपकेंद्र में पानी भर जाने से बिजली कर्मियों को भी काम करने में परेशानी हुई। इसके चलते देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पूरे दिन इंतजार के बाद रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच उपभोक्ताओं ने दो बार उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना था कि बारिश बंद होने के काफी देर बाद भी बिजली नहीं आई। पूरे मोहल्ले में अंधेरा होने के साथ ही पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। घरों में बिजली से चलने वाले दूसरे जरूरी काम भी प्रभावित हैं। बताया गया कि राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली संकट से प्रभावित रहे।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान उपकेंद्र पर बिजली निगम का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बहाल करने में देरी पर नाराजगी जताई। देर रात बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।