Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable Jumps into Pond to Rescue Youth Drowning During Lakshmi Idol Immersion

गोरखपुर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने लगा युवक, आरक्षी ने छलांग लगाकर बचाई जान

Thu, 12 Nov 2026 05:43 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 12 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

रिश्तेदारी में आया आकाश पासवान जो रिश्तेदारी लोगों के मना करने के बावजूद तालाब के गहरे पानी में चला गया। कुछ ही देर में वह डूबने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Constable Jumps into Pond to Rescue Youth Drowning During Lakshmi Idol Immersion
आरक्षी अजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को पिपरा वसंत गांव में तालाब में डूब रहे युवक की आरक्षी ने जान बचा ली। विसर्जन ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा वसंत गांव में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान आकाश पासवान जो रिश्तेदारी में गांव आया था, लोगों के मना करने के बावजूद तालाब के गहरे पानी में चला गया। कुछ ही देर में वह डूबने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विसर्जन ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने आकाश को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पता चला कि युवक खतरे से बाहर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 बैच के आरक्षी हैं अजीत

आरक्षी अजीत कुमार 2025 बैच के आरक्षी हैं। उनकी तत्परता और साहस की स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की। उनकी सूझबूझ से विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed