फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya Jyotika 20th Wedding Anniversary Couple Renewed Vows At Church Celebrated On Yacht With Family

सूर्या-ज्योतिका: 20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने कपल, चर्च में लिए सात जन्मों के वचन, याट पर जमकर की मस्ती

Wed, 16 Sep 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 16 Sep 2026 05:01 PM IST
सार

Suriya-Jyotika 20th anniversary: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में मनाई। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Suriya Jyotika 20th Wedding Anniversary Couple Renewed Vows At Church Celebrated On Yacht With Family
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्या और ज्योतिका ने पहले चर्च में एक-दूसरे के साथ शादी की कसमें दोहराईं और इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ यॉट पर जश्न मनाया। अब कपल ने इस खास दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन



चर्च में हुई इस खास सेरेमनी के लिए ज्योतिका ने सफेद रंग का खूबसूरत ब्राइडल गाउन पहना था। वहीं सूर्या भी व्हाइट टक्सीडो में नजर आए। इस दौरान दोनों के बच्चे दिया और देव भी खास भूमिका में नजर आए। दोनों ने अपने माता-पिता को चर्च तक पहुंचाया, जिसके बाद सूर्या और ज्योतिका ने एक बार फिर शादी की कसमें दोहराईं।
विज्ञापन



इस खास मौके पर सूर्या के भाई और अभिनेता कार्थी भी अपनी पत्नी रंजनी के साथ मौजूद रहे। वहीं ज्योतिका के परिवार के सदस्य, उनकी बहन और भाई भी अपने पार्टनर्स के साथ इस जश्न का हिस्सा बने। इस तरह कपल ने अपनी 20वीं सालगिरह को किसी बड़े आयोजन की बजाय अपने करीबी लोगों के साथ खास बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी की रस्म के दौरान सूर्या और ज्योतिका ने परिवार, प्यार, सेहत, बच्चों और रिश्तों को लेकर एक-दूसरे से वादे किए। सेरेमनी के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए। इस पल ने पूरे सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया।


चर्च में रस्में पूरी करने के बाद सेलिब्रेशन यॉट पर पहुंचा। यहां सूर्या और ज्योतिका ने अपने आउटफिट भी बदले और परिवार और दोस्तों के साथ खूब समय बिताया। यॉट से सामने आई तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल के साथ उनके बच्चे और करीबी लोग भी दिखाई दे रहे हैं।


ज्योतिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मस्ती, हंसी और हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ जिंदगी भर की याद।' इसके अलावा कपल ने कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे खास दिन के कुछ पल परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।'



बता दें कि सूर्या और ज्योतिका की शादी 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। शादी के 20 साल पूरे होने पर कपल ने फिर से अपनी शादी की कसमें दोहराकर इस रिश्ते को एक बार फिर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई: 8 साल बाद एक्ट्रेस की छोटे पर्दे पर वापसी, इस शो में आएंगी नजर; बताया क्यों ठुकरा रहीं थीं ऑफर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed