फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh Khan Replies in Ask SRK session on upcoming movie king and many more

AskSRK: शाहरुख ने बताया कैसे मनाते हैं गणेशोत्सव, अरिजीत काे लेकर कही यह बात; दी ‘किंग’ से जुड़ी बड़ी अपडेट

Tue, 15 Sep 2026 03:14 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Tue, 15 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

Shahrukh khan Replies in AskSRK Session: शाहरुख खान आए दिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन आयोजित करते हैं। इसके अंतर्गत फैंस शाहरुख को टैग करके ट्वीट करते हैं और किंग खान चुनिंदा सवालों के जवाब देते हैं। जानिए मंगलवार को हुए आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख ने किन सवालों का जवाब दिया?

विज्ञापन
Shah rukh Khan Replies in Ask SRK session on upcoming movie king and many more
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को शाहरुख खान ने अपने #AskSRK सेशन के दौरान फैंस के पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर किस तरह गणपति उत्सव मनाते हैं। सेशन के दौरान उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' की भी तारीफ की। इसके अलावा अपनी अगली फिल्म 'किंग' से जुड़ी भी बड़ी अपडेट दी। जानिए क्या क्या बोले एसआरके?
विज्ञापन


कैसे मनाते हैं गणेशोत्सव?
जब एक फैन ने पूछा कि सर आप गणपति कैसे मनाते हैं तो शाहरुख ने कहा, 'पत्नी (गौरी) आरती करती हैं और फिर हम सब प्रार्थना करते हैं। आज रात हम विसर्जन करेंगे। बच्चे और दोस्त मिलते हैं और हंसते-मुस्कुराते हैं। आसान शब्दों में कहूं तो परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।'
विज्ञापन




अरिजीत को लेकर कही ये बात
सेशन में शाहरुख ने फिल्म के जुड़े गाने पर भी बड़ी अपडेट दी। किंग खान से जब पूछा गया कि क्या वो 'किंग' का कोई गाना जारी करेंगे ? तो शाहरुख ने जवाब दिया, 'कर तो देता पर अभी अरिजीत दादा (सिंगर अरिजीत सिंह) को फिनिशिंग टच देने हैं। वो परफेक्शनिस्ट हैं इसलिए सब कुछ समय पर ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




मन्नत की गैलरी को लेकर दिया बयान
वहीं एक यूजर ने कहा कि अगर इस बार गैलरी में नहीं आना है तो मन्नत बेच दो सर। तो इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'अब नई गैलरी बना रहा हूं। और भी चमकूंगा। यहां एक दो हैंडल भी लगवाए हैं, ताकि कुछ पकड़कर खड़ा हो सकूं।'

Shah rukh Khan Replies in Ask SRK session on upcoming movie king and many more
'किंग' में शाहरुख खान का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने दिए किंग से जुड़े ये जवाब
इसके अलावा शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट कन्फर्म की। उन्होंने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मेकर्स जिस चीज पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर वे जरूर खुश होंगे।
एक फैन ने जब अगली फिल्म 'किंग' से जुड़ा अपडेट मांगा तो शाहरुख ने लिखा, 'अब पिक्चर ही देखो ना! तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं... के दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा... 24 दिसंबर से पहले।'


बताया किसकी वजह से हो रही फिल्म में देरी
उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद समेत मेकर्स फिल्म के एसेट पर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए समय ले रहे हैं कि दर्शकों के सामने उनका सबसे बेहतरीन काम आए। उन्होंने लिखा, 'सिड तो बेचारा लगा हुआ है। लेट भी हैं पर इस वक्त का इस्तेमाल अपना बेस्ट देने में कर रहे हैं, ताकि फिल्म देखकर आप सबको गर्व महसूस हो।'



वहीं, जब एक फैन ने उनसे कम से कम ट्रेलर रिलीज करने की गुज़ारिश की, तो शाहरुख खान ने जवाब दिया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं और फैंस को थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।


फैंस को सुनाया 'किंग' का डायलॉग
एक फैन की रिक्वेट पर शाहरुख ने ऑडियो शेयर करते हुए फिल्म 'किंग' का डायलाॅग भी बोलकर सुनाया। इस वीडियो में फिल्म की स्क्रिप्ट नजर आ रही है। वहीं बैकग्राउंड में शाहरुख का डायलॉग सुनाई दे रहा है। वो कहते हैं, 'पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी है'।
 

Shah rukh Khan Replies in Ask SRK session on upcoming movie king and many more
फिल्म 'किंग' में शाहरुख का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म किंग के बारे में... 
‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed