फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan brutally bashed Rhiti Tiwari and aasif khan In Weekend ka vaar promo

बिग बॉस 20: वीकएंड का वार में सलमान खान लगाएंगे रीति तिवारी की क्लास? आसिफ खान को भी लगेगी फटकार, जानिए क्यों?

Sat, 26 Sep 2026 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Sep 2026 08:56 AM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकएंड के वार का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान को नाराज होते देखा जा सकता है। उन्होंने रीति तिवारी की क्लास लगाई है।

विज्ञापन
Salman khan brutally bashed Rhiti Tiwari and aasif khan In Weekend ka vaar promo
रीति तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन काफी मजेदार चल रहा है। यहां आपस में प्रतिभागियों के झगड़े भी होते हैं। बीते दिनों रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जबर्दस्त फाइट हुई। रीति ने कुछ 'अपशब्द' भी काजी को बोल दिए। फिर, एक टास्क के दौरान भी रीति ने काजी को काफी गलत शब्द कहे। उनके इसी व्यवहार पर सलमान खान फटकार लगाते दिखेंगे।

विज्ञापन

सलमान खान ने रीति से क्या कहा?
'बिग बॉस' में वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों के पूरे वीक के व्यवहार पर चर्चा करते हैं। नियम और सीमाएं तोड़ने वाले प्रतिभागियों को लताड़ा भी जाता है। इस बार निशाने पर रीति तिवारी और आसिफ खान रहे। सामने आए प्रोमो में सलमान खान ने रीति से कहा, 'आप काजी के प्रति बहुत ही जलन रखती हैं और असुरक्षित हैं'। इस पर रीति कहती हैं, 'मैं जलती तो नहीं हूं, मुझे एक इंसान के तौर पर वह पसंद नहीं हैं'।
सलमान ने आगे कहा, 'एक लिमिट में डिसरिस्पेक्ट करना होता है, लेकिन तुमने सारी हदें पार कर दीं'। रीति ने अपनी सफाई दी, मगर सलमान ने एक नहीं सुनी। बता दें कि रीति, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने आसिफ खान से किया सवाल
प्रोमो में देखा जा सकता है कि इसके बाद सलमान खान सभी घरवालों से कहते हैं, 'आप लोगों को ये नहीं लगा कि ये डिसरिस्पेक्ट की सारी लाइन क्रॉस कर गईं। आप लोग चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं'। इसके बाद सलमान ने गुस्से में आसिफ खान से पूछा, 'कहां गई आपकी अक्ल ? अगर आपकी बहन के ऊपर ये डिस होता और इसे कोई और करती तो करने देते आप'?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)


विज्ञापन

क्या था मामला?
बिग बॉस में एक टास्क हुआ। इसमें यंग और काजी की टीम के बीच प्रतिस्पर्धा थी। दोनों टीमों को एक-दूसरे के प्रतिभागियों को डिस (Diss) यानी बेइज्जत करना था। उनकी आलोचना करनी थी। टास्क की ओट में रीति ने हदें पार करते हुए काजी को काफी कुछ गलत कहा। उनकी टीम उन्हें रोकने की जगह बढ़ावा देती नजर आई। इसी के चलते सलमान खान ने रीति और आसिफ की क्लास लगाई है। बता दें कि यह रियलिटी शो हर दिन रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर आता है और रात साढ़े दस बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed