राजपाल यादव: 'जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं', सुप्रीम कोर्ट में छलका अभिनेता का दर्द, सीजेआई ने कही ये बात
Rajpal Yadav In Supreme Court: राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सीजेआई से बात करते हुए अभिनेता का दर्द छलक गया।
विस्तार
याचिकाकर्ता ने बताया कि उसकी संपत्ति का संभावित खरीदार अनंत प्रकाश यादव न्यायालय में उपस्थित हैं और वे 85 लाख रुपये का भुगतान करने के इच्छुक हैं। वे सोमवार को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से रजिस्ट्री में 85 लाख रुपये जमा करने के लिए तैयार हैं।
कोर्ट में सीजेआई और राजपाल यादव के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से हुए आर्थिक नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की वजह से उन्हें करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और फिल्म के निर्माता भी घाटे में रहे।
इसी दौरान सीजेआई ने मजाकिया अंदाज में फिल्म के नाम को राजपाल यादव के मौजूदा हालात से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'आपकी फिल्म की तरह आपका पैसा भी अता पता लापता है, गायब।' अदालत की इस टिप्पणी पर माहौल कुछ हल्का हो गया।
#WATCH | Delhi | Actor Rajpal Yadav says, "...Loans aren't taken out for films. You take a loan to build a house or buy land, not to make movies. It’s either a package deal or an investment. Rajpal Yadav is already working on a hundred films himself, so why would he need a loan to make one?...I have the utmost respect for my country, the Supreme Court, and the judiciary. Whatever decision is reached, wherever it comes from, it will be accepted by all..."
— ANI (@ANI) October 7, 2026
राजपाल यादव ने आगे कहा, '17 करोड़ मेरा डूबा। 5 करोड़ ने 17 करोड़ डूबा दिया। जब चाहों जहां चाहों भेज दो, मैं हर समय तैयार हूं। 22 करोड़ टोटल था, 5 करोड़ ने 17 करोड़ को 2013 से मिट्टी में मिला कर एक रुपया नहीं कमाने दिया। मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। मेरी फिल्म का स्टे ले लिया गया। वो 1200 थिएटर में रिलीज होनी थी, लेकिन एक थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई। पहले पांच का आठ इनको मिलना था। बाकी मेरा सब था।'
कोर्ट में राजपाल ने कही यह बातें
- ‘ये मर्चेंट ऑफ वेनिस वाला केस है हुजूर। लेकिन कुल 22 करोड़ था। बचे हुए पांच करोड़ ने मेरे 17 करोड़ को 2013 से मिट्टी में मिला दिया।’
- यादव ने शिकायकर्ता के साथ अपना रिश्ता बयां करते हुए कहा- ‘जिनसे पैसे लिए वह 2012 में मेरे दोस्त थे। बोले- मैं हजार-डेढ़ हजार करोड़ का आदमी हूं। 5 करोड़ कहां आता है? कहां जाता है? फिर बोले- अब तुम्हें कोर्ट में रगड़ दूंगा।’
- ‘मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। मेरी फिल्म को स्टॉल किया गया वो 1200 थिएटर्स में रिलीज होनी थी, एक में भी नहीं हो पाई।’
- ‘5 करोड़ तो मैं 2012 में ही भर रहा था। लेकिन इस 5 करोड़ ने मेरे 22 करोड़ डुबा दिए। पिछले 16 साल में मेरी बहुत बदनामी हुई है।’
राजपाल यादव ने आगे कहा, 'मैं तो 16 वर्षों से सबका मनोरंजन कर रहा हूं। अब आपके लिए पूरे जीवन मनोरंजन हाजिर है। इस पर सीजेआई ने कहा, 'कोई अच्छी सी मूवी बनाकर लोगों को एंटरटेन करो। आपकी इज्जत दोबारा बन जाएगी। हमारे यहां भी कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं, उनको भी रोल दे दीजिए।'
‘जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं’
इस पर यादव ने बेंच के सामने अपनी अगली फिल्म की जानकारी दी। राजपाल ने कहा, ‘सर 2010 से 2016 तक जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं। उसका टाइटल भी हमने सोचा है- सोलह सावन झेल के।’
Rajpal Yadav: "Is ₹5 crore ne mere ₹22 crore dubo diye. 16 saal mein meri branding tabah ho gayi." CJI Surya Kant: "Ek achchi movie bana ke logon ko entertain karo." Rajpal: "Sir, isi case par film bana raha hoon. Title hai ‘16 Saawan’." 🤣 Rajpal Yadav brought his comedy to the courtroom as well! 😂
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) October 7, 2026