फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release

ओटीटी रिलीज: इस वीक ओटीटी पर जमेगा रंग; रिलीज होंगी कॉमेडी और रोमांच से भरपूर ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 28 Sep 2026 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Sep 2026 07:30 AM IST
सार

OTT Release This Week: मौसम बदल रहा है। नया वीक शुरू हो गया है। ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज भी रिलीज होने वाली हैं। क्या-क्या होगा पिटारे में? जानिए

विज्ञापन
OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इस वीक अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज होने जा रही है। पहले से भी कई फिल्में सजी हैं। मगर, ओटीटी पर क्या नया आने वाला है इस सप्ताह? जवाब है- कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज, जो कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर होंगी। जानिए इस वीक की लिस्ट के बारे में...

विज्ञापन

OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
दुपहिया सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

दुपहिया सीजन 2
चर्चित वेब सीरीज 'दुपहिया' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार धड़कपुर में अफरा-तफरी होने वाली है, क्योंकि वहां क्राइम बढ़ गया है। दुपहिया सीजन 2  को दर्शक 01 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा अफरा-तफरी दिखाएगी। मगर, दर्शकों को कॉमेडी का डोज भी मिलेगा। दुपहिया सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
पूजा मेरी जान - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा मेरी जान
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म भी इस वीक आ रही है। इसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज हैं। इसमें चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैस भी हैं। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्तूबर, 2026 से जी5 पर होगा।

विज्ञापन

OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
लव - फोटो : सोशल मीडिया

#लव
बालाजी मोहन निर्देशित यह रॉम-कॉम सीरीज सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस की है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं। यह सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की कहानी डेटिंग एप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। 

OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट - फोटो : सोशल मीडिया

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
यह मलयालम फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब यह ओटीटी पर आ रही है। निविन पॉली और ममिता बैजू अभिनीत यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

OTT Releases This Week: Bethlehem Kudumba Unit Dupahiya season 2 Pooja Meri Jaan Movies Series to Release
डेमन स्लेयर - फोटो : x

'डेमन स्लेयर-किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल' 
यह एक जापानी एनिमेशन एक्शन फिल्म है। 'डेमोन स्लेयर' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन में 28 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed