रोहित रॉय: एक्टर के विवादित बयान पर मुकेश छबड़ा ने किया टीवी स्टार्स का समर्थन, हिना खान ने किया ऐसा कमेंट
Mukesh Chhabra Social Media Post: रोहित रॉय के टेलीविजन पर दिए विवादित बयान पर कास्टिंग डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस हिना खान ने भी मुकेश का समर्थन किया। जानें क्या है पूरा मामला?
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अभिनेता रोहित रॉय के टेलीविजन बयान विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर लगभग हर रोज छोटे पर्दे से जुड़े हुए एक्टर्स रोहित की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस बयान पर अब कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने टीवी जगत से जुड़े अभिनेताओं का समर्थन किया।
क्या था मुकेश छाबड़ा का पोस्ट
बीते दिनों रोहित रॉय ने छोटे पर्दे को ‘डस्टबिन’ कह कर संबोधित किया था। इसके बाद से ही टीवी के अभिनेता और अभिनेत्रियां उनका कड़ा विरोध कर रहे थे। इस पर मुकेश छाबड़ा ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर टीवी सितारों का समर्थन किया। उन्होंने लिखा ‘हमने जितने भी कलाकार ढूंढे हैं, उनमें से ज्यादातर टेलीविजन से हैं, और मेरा मानना है कि टेलीविजन कलाकार वाकई कमाल के होते हैं।
टीवी एक्टर्स को बताया खास
उनकी याददाश्त जबरदस्त होती है, वे हर दिन काम करते हैं, बेहद पेशेवर होते हैं, जल्दी से माहौल में ढल जाते हैं, और काम की चुनौतियों का सामना करना बखूबी जानते हैं। काम के प्रति उनका अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता वाकई सराहनीय है। मुझे सभी कलाकार पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टेलीविजन कलाकारों के लिए मेरे दिल में थोड़ा ज्यादा प्यार है। बस एक विचार। रविवार की भावनाएं।
अभिनेत्री हिना खान ने किया समर्थन
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिना खान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने भी मुकेश की सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन किया।
देवोलीना ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
रोहित रॉय के इस विवादित बयान पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘रोहित उसी माध्यम का अपमान कर रहे थे, जिसने उन्हें काम और पहचान दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर वह टेलीविजन के बारे में इतना बुरा सोचते थे, तो इतने वर्षों तक इसका हिस्सा क्यों बने रहे।’
क्या था मामला?
- पिछले दिनों रोहित रॉय किंडल कास्ट नाम के चैनल पर गेस्ट बन कर पहुंचे थे।
- यहां अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि मुझे एहसान-फरामोश नहीं लगना चाहिए।
- इसी दौरान उन्होंने टेलीविजन को एक 'डस्टबिन मीडियम' बताया था।
- इसके साथ ही एक्टर ने टीवी की तुलना अखबार से की जो दूसरे दिन पुराना हो जाता है।