फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss world 2026 nikita porwal live updates lost in top 5 of asia and oceania continental group

मिस वर्ल्ड 2026: भारत की उम्मीदें टूटी, निकिता पोरवाल टॉप 40 से बाहर; जानें किस बात पर भड़के भारतीय यूजर्स

Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

Nikita Porwal Miss World 2026: वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में 73वीं मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की 111 सुंदरियां ताज के लिए मुकाबला कर रही हैं। प्रतियोगिता में फेमिना इंडिया मिस वर्ल्ड निकिता पोरवाल ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन
Miss world 2026 nikita porwal live updates lost in top 5 of asia and oceania continental group
निकिता पोरवाल - फोटो : Instagram @nikitaporwal

विस्तार

73वें मिस वर्ल्ड 2026 (75वीं वर्षगांठ संस्करण) में भारत का सपना टूट चुका है। प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं। निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।

विज्ञापन

111 सुंदरियों से था मुकाबला 

निकिता ने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज के माध्यम से सीधा इस सूची में प्रवेश किया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज यानी 5 सितंबर 2026 को वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में आयोजित किया जा रहा है, जहां दुनियाभर की 111 सुंदरियां ताज के लिए मुकाबला कर रही हैं।

विज्ञापन


निराश हुए यूजर्स
निकिता के टॉप 40 से बाहर होने के बाद कई यूजर्स बेहद निराश हुए। उन्होंने भारत की सुंदरी को छोड़कर कुक आइलैंड्स की सुंदरी के चुने जाने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। वहीं कई यूजर्स निकिता का उत्साहवर्धन करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Miss world 2026 nikita porwal live updates lost in top 5 of asia and oceania continental group
निकिता पोरवाल - फोटो : Instagram @nikitaporwal

भावना लक्जरी ने डिजाइन किया था गाउन
मिस वर्ल्ड के फिनाले में निकिता पोरवाल बेहद खूबसूरत और खास गाउन में नजर आईं। उनका पेस्टल पिंक गाउन फूलों की खूबसूरत कढ़ाई और हाथ से किए गए बारीक काम से सजा हुआ था।

गाउन पर हजारों मोतियों और फ्लोरल डिटेल्स का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इसकी मरमेड सिल्हूट और हल्के इटैलियन ट्यूल ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।

इस पूरे लुक में भारतीय कारीगरी और नारीत्व की खूबसूरती को दिखाने की कोशिश की गई। हर फूल और हर बारीक डिटेल के जरिए निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की कला और खूबसूरती को पेश किया।

Miss world 2026 nikita porwal live updates lost in top 5 of asia and oceania continental group
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_

कौन हैं निकिता पोरवाल?

  • निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं।
  • उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया था।
  • इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला।
  • निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की संस्कृति और परंपरा को भी अपने अंदाज में पेश किया।
  • ‘डांसेस ऑफ द वर्ल्ड’ सेगमेंट में उन्होंने देवी मीनाक्षी से प्रेरित लुक में शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।


ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026: कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed