Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   gurdeep mehndi slammed abhijeet bhattacharya for his remark on daler mehndi

दलेर मेहंदी: ‘उनसे यह उम्मीद नहीं थी’, गुरदीप ने फिर दिया पिता का साथ; अभिजीत भट्टाचार्य के बयान पर कही यह बात

Fri, 06 Nov 2026 05:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

  • दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने गायक अभिजीत भट्टाचार्या के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि उन्हें अभिजीत से इस तरह की कोई उम्मीद नहीं थी। 
  • पढ़िए, अभिजीत के बयान पर गुरदीप मेहंदी ने एक वीडियो जारी करते हुए क्या कहा?

विज्ञापन
gurdeep mehndi slammed abhijeet bhattacharya for his remark on daler mehndi
गुरदीप मेहंदी, अभिजीत भट्टाचार्य, दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों मशहूर गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच काफी विवाद हुआ था। इस पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिनमें गायक अभिजीत भट्टाचार्या भी शामिल थे। सिंगर की टिप्पणी पर अब दलेर के बेटे गुरदीप मेहंदी ने एक स्टेज शो के दौरान काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन

अभिजीत पर क्या बोले गुरदीप? 
एक लाइव स्टेज शो के दौरान गाना गाते हुए गुरदीप ने पिता का समर्थन किया। अपने इस बयान का वीडियो भी गुरदीप ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोल देते हैं। जिस तरह से अभिजीत ने हाल ही में बात की, उससे मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे। और वो भी इतने महान गायक के लिए। भाई, मैं तुम्हें उस दिन की फुटेज भेजूंगा। वो जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे थे। बुरा टाइम, अच्छा टाइम किसी का भी आ सकता है, भाई। बाकी विनम्र रहो। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करुंगा।’

विज्ञापन
Trending Videos

gurdeep mehndi slammed abhijeet bhattacharya for his remark on daler mehndi
दलेर मेहंदी और गुरदीप - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर पर अभिजीत ने क्या कहा था?
बीते दिनों सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, 'अगर कोई कलाकार माइक पर सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जब एक मंत्री मंच पर आए और उन्होंने सच कहा। उन्होंने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा और आप असल में लाइव परफॉर्म भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सच कहा था, लेकिन कई लोगों की नजरों में वही विलेन बन गए। जबकि ऐसा हर जगह के स्टेज पर होता है।'

इस मामले पर पहले भी जताया विरोध 
गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई इस घटना के बाद उनके बेटे गुरदीप ने पहले भी नराजगी जताई थी। उन्होंने कहा 'मैंने एक शो में पापा की यही बात बताई थी और अब वह भी चर्चा का विषय बन गई है। जाहिर है कि हम तनाव में हैं और एक परिवार के तौर पर मिलकर इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। फिल्म इंडस्ट्री और खासकर मेरे चाचा मीका सिंह का भी धन्यवाद।'

विज्ञापन

gurdeep mehndi slammed abhijeet bhattacharya for his remark on daler mehndi
दलेर मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedalermehndiofficial

क्या था मामला? 

  • यह विवाद कुंजापुरी देवी मेले में दलेर मेहंदी की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ था।
  • कार्यक्रम के बीच में ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर गायक के व्यवहार पर सवाल उठा दिए थे।
  • उन्होंने दलेर पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में मंच पर आने का आरोप लगाया था।
  • इस घटना के बाद मंत्री से माफी मांगने की मांग उठने लगी। हालांकि, सुबोध उनियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने बयान का बचाव किया।
     

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurdeep Mehndi (@gurdeepmehndi)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed