फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ganesh Chaturthi 2026: Shilpa Shetty and Raj Kundra welcome Ganpati Bappa home video Viral

गणेश चतुर्थी: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पधारे बप्पा; जयकारों के साथ किया जोरदार स्वागत

Sun, 13 Sep 2026 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi Celebrations 2026: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं। बप्पा के स्वागत से विसर्जन तक वे हर रस्म धूमधाम से करती हैं। इस साल भी उनके घर गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2026: Shilpa Shetty and  Raj Kundra welcome Ganpati Bappa home video Viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इसकी खूब धूम देखने को मिलती है। कई सितारे गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा को बिठाते हैं और उनकी सेवा-पूजा करते हैं। अदाकारा शिल्पा शेट्टी भी गणपति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। आज रविवार को वे गणपति की प्रतिमा घर लेकर आई हैं।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: Shilpa Shetty and  Raj Kundra welcome Ganpati Bappa home video Viral
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आए - फोटो : इंस्टाग्राम

बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले आज रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। पति राज कुंद्रा के साथ वे बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस दौरान वे पैपराजी से भी रूबरू हुई हैं। शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ देवताओं में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष नहीं मनाया था उत्सव
शिल्पा शेट्टी के घर हर साल यह उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है। मगर, बीते वर्ष यानी साल 2025 में वे इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थीं। दरअसल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं। इस कारण उन्होंने घर पर गणपति नहीं बिठाए थे। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की थी।

कुणाल खेमू: पिकनिक छोड़ने के लिए महेश भट्ट ने की थी ये डील, बाद में पछताए एक्टर; शेयर किया बचपन का किस्सा

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: Shilpa Shetty and  Raj Kundra welcome Ganpati Bappa home video Viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

ये सेलेब्स भी घर पर करते हैं बप्पा का स्वागत
गणपति उत्सव के दौरान फिल्म जगत में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। शिल्पा शेट्टी के अलावा इंडस्ट्री में कई अन्य सितारे भी गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत करते हैं। इनमें सोनू सूद से लेकर, अर्पिता खान, श्रद्धा कपूर, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। टीवी जगत के भी कई सेलेब्स के घर ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed