फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Injures His Leg Shares Photo In Medical Walking Boot Took Break A Leg Too Seriously

सिद्धार्थ मल्होत्रा: चोटिल हुए अभिनेता, वॉकिंग बूट पहनकर साझा की तस्वीर, जानें क्या है मामला

Tue, 13 Oct 2026 06:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 13 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'द वन' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, इसी बीच अभिनेता के साथ एक हादसा हो गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Injures His Leg Shares Photo In Medical Walking Boot Took Break A Leg Too Seriously
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'द वन' में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके पैर में चोट लग गई है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने पैर की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका पैर मेडिकल वॉकिंग बूट में नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैंने ब्रेक ए लेग (Break a leg) वाली बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।'
विज्ञापन


दरअसल, 'ब्रेक ए लेग' अंग्रेजी का एक मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। लेकिन सिद्धार्थ ने अपने पैर में लगी चोट को लेकर इसी मुहावरे का मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Sidharth Malhotra Injures His Leg Shares Photo In Medical Walking Boot Took Break A Leg Too Seriously
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
कैसे लगी चोट?  
हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनके पैर में चोट कैसे लगी। उन्होंने अपनी चोट या तबीयत को लेकर भी कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, चोट लगने के बाद भी अभिनेता अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए।

सिद्धार्थ ने शेयर की ये फोटो- 

Sidharth Malhotra Injures His Leg Shares Photo In Medical Walking Boot Took Break A Leg Too Seriously
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों ‘द वन’ में नजर आ रहे हैं।
  • इस फिल्म में लोककथा, फैंटेसी, एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर का संगम है।
  • 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • ‘द वन: फोर्स ऑ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 
     
ये भी पढ़ें- प्रहार: फिल्म से पहले राजकुमार राव को नहीं जानते थे उज्ज्वल निकम, निर्देशक से पूछा ये सवाल; किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed