फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt sparks online debate after saying I can not feel that peace in our country anymore

संजय दत्त: अभिनेता के किस बयान पर छिड़ा विवाद? यूजर्स ने की जमकर आलोचना; पुराने केस को किया याद

Sun, 04 Oct 2026 05:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

Sanjay Dutt: संजय दत्त के एक हालिया बयान पर विवाद शुरू हो गया है। यूजर्स ने उनकी आलोचना की है और उनके पुराने विवाद को भी याद किया है।
 

विज्ञापन
Sanjay Dutt sparks online debate after saying I can not feel that peace in our country anymore
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में मशहूर अभिनेता संजय दत्त शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में शामिल हुए। यहां उन्होंने एक भाषण दिया। इसमें उन्होंने कहा कि अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनकी इस बात ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींछा है। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की है।
विज्ञापन

क्या बोले थे संजय दत्त?
शो 'शेखर टूनाइट' पर बातचीत के दौरान देश के बारे में बात करते हुए, संजय दत्त ने उम्मीद जताई कि भारत में फिर से शांति और भाईचारे का माहौल बनेगा। शो में अभिनेता ने कहा 'इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज लोग हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द ही वापस आएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt sparks online debate after saying I can not feel that peace in our country anymore
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने संजय दत्त पर साधा निशाना
  • देश में शांति के बारे में संजय दत्त की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कुछ यूजर्स ने उनके पुराने रिकॉर्ड का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा 'लगता है उन्हें शांति तभी मिलती है, जब वह आतंकवादियों की मदद करते हैं। उन्हें उस शांति की जरूरत है। कितना बेवकूफ है?'
  • एक और यूजर ने कमेंट किया, 'वह किस तरह की शांति की बात कर रहे हैं? अगर भारत में शांति नहीं है तो किस जगह पर है? क्या पड़ोसी देश में?'
  • एक और यूजर ने लिखा 'वह किस समय की बात कर रहे हैं? क्या 1990 की? जब देश में दंगे होते थे और आतंकवादियों के हमले होते थे?'


विज्ञापन

विवादों में रहे थे संजय दत्त
बता दें कि नेटिजेंस ने संजय दत्त के विवाद से जुड़े होने की तरफ भी इशारा किया है। अभिनेता 1993 के मुंबई धमाकों के मामले में गैर-कानूनी रूप से  एके-56 राइफल और 9 एमएम पिस्तौल रखने के लिए गिरफ्तार हुए थे। उन्हें TADA के ज्यादा गंभीर आरोपों से बरी कर दिया गया था।

Sanjay Dutt sparks online debate after saying I can not feel that peace in our country anymore
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अभिनेता ने शो में भारतीय राजनीति पर व्यंग्य करने के लिए अपने सबसे मशहूर किरदारों में से एक, 'मुन्ना भाई' के रूप में वापसी की थी। शो में अभिनेता से कहा गया कि वह पांच मिनट के लिए खुद को भारत का प्रधानमंत्री मानें। इसके बाद उन्होंने मुन्ना भाई के जाने-पहचाने अंदाज और भाषा में एक मजेदार भाषण दिया। उन्होंने भारत में शांति ना होने जैसी बात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed