{"_id":"6af5d3033b955cc1bd025166","slug":"ramayana-box-office-collection-break-the-spiderman-record-total-earnings-on-day-eight-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आठवें दिन तोड़ा 'स्पाइडरमैन' का रिकॉर्ड, जानें 'धुरंधर 2' की कमाई से कितना पीछे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आठवें दिन तोड़ा 'स्पाइडरमैन' का रिकॉर्ड, जानें 'धुरंधर 2' की कमाई से कितना पीछे?
Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
सार
- आठवें दिन 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है।
- आज पूरे देश के सिनेमाघरों में 'रामायण' के 18093 शोज दिखाए जा रहे हैं।
- 'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2028 को रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म 'रामायण' रिलीज के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। आठवें दिन भी इसने नया रिकॉर्ड बनाया और इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। जानिए फिल्म ने अब गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
आठवें दिन कितनी हुई फिल्म की कमाई?
- ओपनिंग डे पर 'रामायण' ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।
- दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये कमाए थे।
- तीसरे दिन इसने 69.80 करोड़ रुपये जोड़े।
- चौथे दिन 'रामायण' ने 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- पांचवें दिन इसने 107.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की।
- छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 94.10 करोड़ रुपये कमाए।
- सातवें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 70.65 करोड़ रुपये कमाए।
- आठवें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 53.50 करोड़ रुपये कमाए। इन आंकड़ों में देर रात इजाफा हो सकता है।
- इस तरह से अब 'रामायण' का कुल कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
आठवें दिन 'स्पाइडर-मैन' से आगे निकली 'रामायण'
आठवें दिन 'रामायण' ने इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 501.01 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'रामायण' इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब इसकी की निगाहें'धुरंधर 2: द रिवेंज' (1149.30) की कमाई पर हैं। यह फिल्म 'धुरंधर 2' से 602.30 करोड़ रुपये पीछे है।

शाहरुख खान: बादशाह के पास नहीं था अपना घर, दुबई में हुआ 'मन्नत' का जिक्र; बोले- अब बच्चे उड़ाते हैं मजाक
'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
किस भाषा में कितना हुआ कलेक्शन?
- आठवें दिन पूरे देश में 'रामायण' के 18093 शोज दिखाए जा रहे हैं।
- सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 30.24 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- कन्नड़ भाषा में 2.51 करोड़, तमिल भाषा में 1.59 करोड़ और तेलुगु में 1.56 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- 'रामायण' के दोनों भागों का बजट 4 हजार करोड़ रुपये बताया जाता है।
- आठ दिनों में 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड लगभग 1000 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है 'रामायण' का निर्देशक?
फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।